फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिबन काटने की राजनीति कर रही कांग्रेस : लोकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार हिमाचल को लगातार उपलब्ध करवा रही पैसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार पर केंद्र से मिलने वाली धनराशि से करवाए जा रहे विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सहित विकास कार्यों के लिए लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार उन्हीं कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर प्रचारित कर रही है। उन्होंने यह बात निरमंड में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
लोकेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार योजनाओं से प्रदेश को विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इन योजनाओं से हो रहे कार्यों का श्रेय लेने के लिए केवल रिबन काटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास कार्यों की वास्तविकता और उनके लिए उपलब्ध करवाए जा रहे धन के स्रोत को समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी देंगे। विधायक ने प्रदेश में बढ़ते नशे के मुद्दे को भी गंभीर बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें