फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अमर चौहान का स्कूल पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश में गांव के होनहारों को संस्कारिक शिक्षा देने में शिक्षक महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जिला कुल्लू के आनी मुख्यालय स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद स्कूल पहुुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। छात्रों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने राज्य प्रधानाचार्य काे फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान ढोल नगाड़ों की धुनों पर अमर चंद चौहान का स्वागत किया गया। उपप्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर, छात्रों और एसएमसी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की अमर चंद चौहान ने प्राथमिक स्कूल से बच्चों को पढ़ाने का कार्य शुरू किया था। उन्होंने सम्मानित शिक्षक का स्वागत स्मृति चिह्न देकर किया।

एसएमसी अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने कहा कि आनी स्कूल के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान प्रेमभाव से स्टाफ और स्कूली बच्चों से व्यवहार करते हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने कहा कि यह राज्य पुरस्कार आउटर सराज को मिला है। यहां मेहनती स्टाफ और मेहनती छात्र मौजूद हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का राज्य पुरस्कार देने पर आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक कुंदन शर्मा, नील ठाकुर, टेकचंद शर्मा, धर्म सिंह वर्मा, वेद प्रिया, जमुना और सोनिका शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें