फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में रज्जू मार्ग तैयार, निशुल्क फसलों को भेज सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी में एनएच बाधित होने के कारण सेब और मटर की फसल को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें झेल रहे बागवानों के लिए राहत भरी खबर यह है कि वे अब रज्जू मार्ग से फसल को मंडियों के लिए भेज सकेंगे। ऐसे में उन्हें वाया काजा और मनाली होकर फसल को देश की मंडियों के लिए नहीं भेजना होगा।
विज्ञापन


रज्जू मार्ग से निशुल्क किसान और बागवान फसल को दूसरी ओर भेज सकेंगे। 800 मीटर रज्जू मार्ग को करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें एक बार में करीब चार पेटी सेब की भेजी जा सकती है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने दुमती में रज्जू मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि दुमती के पास सोमवार शाम तक रज्जू मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं किन्नौर जिले के निगुलसरी में पहाड़ी दरकने से बाधित नेशनल हाईवे पांच चार दिन के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इससे जिले की 73 पंचायतें अभी भी देश दुनिया से कटी हुई हैं। इससे जिले के हजारों लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि एनएच बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और अभी तक 330 मीटर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि चट्टानी इलाके में सड़क निर्माण करने में अभी और समय लगेगा। निगुलसरी स्थित सेक्टर 26 में नेशनल हाईवे पांच वीरवार देर रात को भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था। पहाड़ी खिसकने के कारण सड़क का करीब 400 मीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग बहाली में एनएचएआई, जेएसडब्ल्यू परियोजना, भारतीय सेना और पटेल कंपनी की मशीनें और मजदूर जुटे हुए हैं।

किन्नौर की ओर से अब तक 290 और शिमला की ओर से करीब 40 मीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 170 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अभी शेष है। यहां रॉक कटिंग मशीन के जरिये चट्टान को काटने का कार्य चल रहा है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रही तो आने वाले दो दिन में नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगा।

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता रामपुर केएल सुमन ने बताया कि निगुलसरी में नई ट्रेस के मुताबिक करीब 500 मीटर सड़क बनाई जा रही है। इसमें करीब 330 मीटर सड़क का निर्माण हो चुका है। अगले दो दिन में एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें