फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर सराहन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें नवरात्र को माता के दर्शन के लिए दिनभर कतारों खड़े होकर लोगों ने किए दर्शन
विज्ञापन


पुलिस, गृहरक्षक और न्यास को भीड़ नियंत्रण करने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली मंदिर सराहन में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान दूर-दूर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। चैत्र के सातवें नवरात्र पर सराहन में श्रद्धालु सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंचाना शुरू हो गए थे। दिनभर मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों की भीड़ के कारण पुलिस, गृहरक्षक और न्यास के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नवरात्र पर दूर-दूर के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर में पूजा की थाली और प्रसाद लेकर मन्नत पूरी होने, छोटे बच्चों के मुंडन और शादी की रस्में पूर्ण कर माता के आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। बारिश का मौसम होने के बावजूद रविवार और सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं को अच्छी खासी भीड़ रही। भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि रविवार और सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के लिए कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इनसेट
विक्रमादित्य सिंह ने मंदिर में टेका माथा

मंडी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल देवी भीमाकाली माता के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और लोकसभा चुनाव के लिए माता का आशीर्वाद लिया। हर वर्ष अष्टमी में पूजा करने वाले विक्रमादित्य सिंह इस बार सातवें नवरात्र पर सराहन पहुंचकर माता के दर्शन किए। इससे पहले विक्रमादित्य का सराहन पहुंचने पर स्थानीय पंचायत और लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें