रोहड़ू। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत रोहड़ू उपमंडल की छह सड़कों की कायाकल्प होने वाली है। इसके लिए सरकार से 58.27 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है। खराब सड़कों की दशा सुधरने से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
इसके तहत सिमोली सेंजी, रोहडू-अढाल-बशला, कांसाकोटी-कुटाड़ा दलगांव, समोली-पारसा-लोअरकोटी-छुपाड़ी, बिजोरी से रंटाडी, मेहंदली गणसीधार, बछूना सड़क शामिल है। इससे पहले बढ़ियारा से नंडला, बढ़ियारा कलोटी-दुमांधा, संदासू-ख्शाधार सड़क का कार्य 2710.91 रुपये से प्रगति पर हैं।
कांग्रेस मंडल रोहड़ू के पदाधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य सांसद सचिव मोहन लाल ब्राक्टा का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के मीडिया प्रभारी हैप्पी मेहता ने कहा लोक निर्माण विभाग दिन रात अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने में जुटा है।