फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने बंद किए पब्बर तट के लिए बने अवैध रास्ते

विज्ञापन
पब्बर नदी में अवैध खन्न को रोकने के लिए खोदे  जा रहे रास्ते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोहडू। उपमंडल रोहड़ू के तहत पब्बर के तट पर अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सहित विभागों ने मिलकर मुहिम तेज कर दी है। रोहड़ू-चिड़गांव तहसील के तहत करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में मुख्य सड़क से नदी तट के लिए बनाए गए रास्तों को खोदकर बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा प्रशासन ने रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह खनन विभाग, पुलिस और वन विभाग की टीम ने रात के समय दबिश देकर महेंदली के समीप पब्बर के किनारे खनन करते हुए एक चालान किया था। प्रशासन ने साफ किया है कि रास्ते बंद करने के बाद भी अवैध खनने करने वालों पर विभाग की लगातार निगरानी रहेगी। नदी तट पर लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद वन विभाग, खनन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई तेज कर रदी है।
विज्ञापन


लगातार हो रहे अवैध खनने के बाद नदी का रूख बदलने से अभी तक लोगों की सैकड़ों बीघा भूमि तबाह हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर समोली और संदौर गांव पहले से ही खतरे की जद में है।
विज्ञापन


खनन निरीक्षक कमलेश भारद्वाज ने बताया कि हाटकोटी से चिड़गांव तहसील के तहत नदी तट के लिए बने सभी रास्तों काे मशीन से खोदकर बंद कर दिया गया है। रात और दिन पुलिस और वन विभाग के साथ मिलकर कार्राई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें