फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रघुपुर घाटी की दो सड़कें बहाल, सेब की 600 पेटी मंडी पहुंचाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग ने रघुपुर घाटी की तीन सड़कों में से दो को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। राणाबाग-करशाला सड़क के खुलते ही लगौटी और टकरासी पंचायत के बागवानों को बड़ी राहत मिली है। दो दिन के भीतर करशाला गांव से सेब की 600 पेटियों को सब्जी मंडी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


खनाग से जुहड़ सड़क भी रोहचला तक खुल गई है। इसे करशालाबाग, रोहचला, फनौटी, जुहड़ और दपांदा गांव के बागवानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाना आसान होगा। अब रघुपुर घाटी की तीसरी सड़क राणाबाग-लोट-बालू की बहाली का काम चला है। दो दिन में मशीन के कांडीबाग या फिर देहुरी तक पहुंचने की संभावना है।

इसे कमांद, देहुरी, कोट, छलाच, कांडीबाग, शुआरी, बलेहड़, बनाला, फनौटी, लोट, बालू सहित घुहाटन के बागवानों का सेब सीधे सब्जी मंडी तक पहुंच सकेगा। अभी बागवान सेब का तुड़ान भी नहीं कर पा रहे हैं। गांव करशाला के टेक ठाकरे, शुआरी गांव के बागवान परस राम, घुहाटन गांव के टेक सिंह ने कहा कि लगौटी और टकरासी पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क से सेब की पेटियां मंडी के लिए रवाना की गईं। कहा कि कई बागवान अपना सेब बेचकर भी आ गए हैं। परस राम ने कहा कि लोट-बालू सड़क के निर्माण में जगह-जगह तीन से चार मशीनाें को लगाया गया है।
विज्ञापन


शवाड़ और राणाबाग से बहाल करते हुए एलएनटी और एक जेसीबी जैबाग गांव तक पहुंच गई है। दो दिन में सड़क देहुरी और कांडीबाग तक खुलने कर पूरी उम्मीद है। कहा कि सड़क खुलते ही लोग सेब का तुड़ान शुरू करेंगे। पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि राणाबाग-करशाला सड़क 29 अगस्त शाम को जीप योग्य वाहनों को लिए खुल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें