मंत्री व विधायक जगत सिंह नेगी ने पूह विकास खंड में जनता को समर्पित किया ब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला( किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान पूह विकास खंड की लिप्पा में तैती खड्ड के ऊपर 2 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित बेली ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में और अधिक सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन लिप्पा और बस स्टैंड लिप्पा से पानसारिंग तक 2 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि से बनने वाले लिंक रोड़ का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को त्वरित निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है । जनजातीय जिलों के निर्धन एवं उपेक्षित भूमिहीन लोगों को भूमि दिलाने के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी व पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास पर्व के समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ग्