संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत झाकड़ी के समीप ब्रौनी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिमसें चालक घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गाड़ी रामपुर से झाकड़ी की ओर आ रही थी। ब्रौनी के समीप पहुंचे ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी एनएच-5 से करीब 80 मीटर नीचे जार गिरी। दुर्घटना में झाकड़ी के विवेक शर्मा (52) पुत्र राम अवतार शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि कार्यवाहक डीएसपी रामपुर सिद्धार्थ शर्मा ने की।