फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

विज्ञापन
श्रम कार्यालय रामपुर के बाहर धरना प्रदर्शन करते नगर परिषद ठेका मज दूर । संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने नगर परिषद में कार्य कर रहे मजदूरों ने मंगलवार को श्रम निरीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जुलाई का वेतन नहीं मिलने के विरोध मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। संघ का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद नगर परिषद रामपुर, ठेकेदार, ईपीएफ और ईएसआई में मजदूरों के हितों की अनदेखी करके घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र, अनूप, ललिता और मंजू ने कहा कि रामपुर नगर परिषद के प्रबंधन और ठेकेदार और श्रम विभाग की मिलीभगत से नप क्षेत्र में कचरा एकत्रिकरण और सफाई का काम कर रहे मजदूरों को जुलाई का वेतन नहीं दिया गया है, जबकि कानून के अनुसार सात तारीख से पहले वेतन देना जरूरी है।

अगर ठेकेदार सात तारीख से पहले वेतन नहीं देता तो नगर परिषद प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वो कांट्रेक्ट लेबर एक्ट 1970 की धारा 21 (4) के तहत मजदूरों को वेतन देने की जिम्मेदारी ले, जिसे नगर परिषद रामपुर नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि अगस्त की 22 तारीख हो गई है लेकिन जुलाई का वेतन मजदूरों को अभी तक नहीं मिला। ठेका मजदूरों पर किसी भी श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है और न ही मजदूरों की सुरक्षा का कोई ध्यान रखा जा रहा है। मजदूरों की सुरक्षा के नाम पर ग्लब्स, मास्क कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी ठेकेदार और नगर परिषद प्रबंधन दे रहा है।
विज्ञापन


मजदूरों को न तो श्रम अधिकारी द्वारा सत्यापित कोई आईकार्ड, वेतन स्लिप, रविवार की छुट्टी के अलावा अन्य कोई अवकाश त्योहार, मेडिकल, आकस्मिक और अर्जित अवकाश दिया जा रहा है। ईपीएफ का कोई रिकॉर्ड तक नहीं रखा गया है। नगर परिषद में काम कर रहे सभी मजदूरों से ईएसआई का शेयर कानून के अनुसार 79 रुपये कटना चाहिए, जबकि मजदूरों से 183 रुपए काटा जा रहा है।

इसमें एक मजदूर से 104 रुपए की वसूली की जा रही है। संघ ने मांग की कि अगर किसी भी मजदूर को समय पर वेतन नहीं दिया गया तो संघ आंदोलन को तेज करेगी और कूड़ा उठाने का काम भी बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र, मोती राम, राजू राणा, नीलम, योगेश, मंजीत, मनिता, आकाश, तारामणि, रजनी सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें