कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड नारकंडा कुमारसैन जिला शिमला के त्रैवार्षिक चुनाव वन विभाग के विश्रामगृह में राज्य मुख्य संयोजक राजीव चौहान और राज्य संयोजक नृपजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। नारकंडा ब्लॉक के कई कर्मचारियों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग किया। चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर मंजीत ठाकुर और सहायक चुनाव अधिकारी राजीव ठाकुर की अगुवाई में शांतिपूर्ण रूप से चुनाव हुए। विनोद ठाकुर लोक निर्माण विभाग को अध्यक्ष, महेंद्र कैंथला को महासचिव, नगेंद्रा शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान और राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।