रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने ग्राम पंचायत खोलीघाट में नाबार्ड की ओर से प्रायोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में किसान, महिलाएं, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में बैंक वित्तीय साक्षरता समन्वयक आकाश गुप्ता ने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे विस्तार से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें दोनों बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। आकाश गुप्ता ने ग्रामीणों को बैंक की चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग के लाभ और जोखिमों के बारे में भी जानकारी दी।