फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने में नर्सों का योगदान अहम : डॉ. पदम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को चलाने के लिए नर्सों का रोल काफी अहम रहता है। अस्पताल में दाखिल मरीज का सीधा संपर्क नर्सों से रहता है। ऐसे में नर्सें किसी भी अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य किरदार है। यह बात खनेरी अस्पताल में जीएनएम संस्थान की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कही। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का विषय हमारी नर्सेस हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पदम शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। पीएनओ मधु गौतम और मैट्रन यमुना नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु नर्स रितिका नेगी और स्मृति ने लोगों को मॉडल के माध्यम से बताया कि नर्स किस तरह मरीजों की देखभाल करती है। इसके साथ ही मॉडल के माध्यम से बताने की कोशिश की गई कि नर्सों को किस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। पीएनओ मधु गौतम ने कहा कि नर्सेस सप्ताह 18 मई तक चलेगा। इस मौके पर गीता कौशल, सिस्टर ट्यूटर मुन्नी नेगी, ज्योति शर्मा, दीपिका वर्मा और वार्ड सिस्टर जमुना ठाकुर और अंजना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें