फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर से एकमात्र चिकित्सक का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आठ पंचायतों के हजारों लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन

उपचार के लिए खनेरी और आईजीएमसी जाने को मजबूर क्षेत्र के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में तैनात एकमात्र चिकित्सक का प्रदेश सरकार ने तबादला कर दिया है। इससे आठ पंचायतों के हजारों लोगों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कई किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक नित्थर के कई अस्पताल पहले से ही बिना चिकित्सकों के चल रहे हैं। इस वजह से नित्थर सीएचसी में सेवाएं दे रहे एक चिकित्सक के सहारे ही क्षेत्र के लोगों को उपचार की सुविधा मिल रही थी। अब हालात यह है कि उपतहसील नित्थर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एकमात्र चिकित्सक का भी तबादला हो गया है। सीएचसी नित्थर पर नित्थर, देहरा, पलेही, कुठेढ़, शिल्ली, लोट, दुराह और गड़ेज पंचायतों के हजारों लोग निर्भर करते हैं। लोगों के मुताबिक नित्थर को सीएचसी का दर्जा तो दिया गया है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। मजबूरी में मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए रामपुर, खनेरी और आईजीएमसी शिमला जाना पड़ता है। सीएचसी में एकमात्र चिकित्सक था लेकिन अब उसका भी तबादला कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स
प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक को भेजना अभी बेहद मुश्किल है, क्योंकि निरमंड से भी दो चिकित्सकों का तबादला किया गया है। विभाग लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

संजय आनंद, बीएमओ निरमंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें