रोहडू। नीट में हिमाचल में टाॅपर बनीं चारवी सापटा का शनिवार को नावर क्षेत्र के कुठाड़ी पंचायत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पंचायत में चारवी सापटा के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
पंचायत में चारवी को सम्मानित किया गया। कुठाड़ी पंचायत के प्रधान ललित संगरेल ने बताया कि नीट में चारवी ने पूरे हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर रहीं है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। परीक्षा पास करने के बाद शनिवार को चारवी अपने गांव पहुंचीं। सभी ग्रामवासियों ने चारवी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चारवी की उपलब्धि से पंचायत और क्षेत्र के अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान कृष्ण सपटा भी उपस्थित रहे।