फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्राईकोटी और भीमाकाली मंदिर सराहन में हजारों लोगों ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टमी पर्व पर लोगों ने पूजन कर कन्याओं का लिया आशीर्वाद, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन रामपुर और आसपास के सभी मंदिरों में हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद लिया तो वहीं भक्तों के लिए भी मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक मंदिरों में अधिक भीड़ होने के कारण लोगों की कतारें लगना शुरू हो गईं थी। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। क्षेत्र के श्राईकोटी, भीमाकाली सराहन और शिकारी काली माता मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दूर-दूर से मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्ठमी पर शहर के मंदिरों में भक्तों ने कन्या-पूजन भी किया गया। भक्तों ने कन्याओं के पांव धुलाकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे। महिषासुर मर्दिनी मंदिर खोपड़ी रामपुर के पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि अष्टमी के दिन मंदिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। उन्होंने कहा कि नवमीं पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। वहीं अंतिम नवरात्र के उपलक्ष्य पर दुर्गा माता मंदिर नोगली में भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

अष्टमी पर्व में हजारों लोगों ने खाया भंडारा

रामपुर में शहरवासियों के सहयोग से पुलिस चौकी के समीप अष्टमी पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से बाजार पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हलवा, पूरी और चना प्रसाद के रूप में बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें