फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के खिलाफ सड़कों पर उतरे कुमारसैन के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन बस स्टैंड में पिछले दिनों स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकाली। रोष रैली में क्षेत्र की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान घटना को लेकर लोगों में गुस्सा और रोष देखने को मिला।
विज्ञापन


लोगों ने रोष रैली निकालकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर भी प्रशासन से गुहार लगाई। रोष रैली कुमारसैन बाजार होकर एसडीएम कार्यालय कुमारसैन पहुंची। यहां पर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और मामले में कड़ी कार्यवाही करने के साथ आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी रोष जताया। इस अवसर पर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती निर्मोही ने कहा कि कुमारसैन बाजार में लगातार नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन इस बारे में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने मांग की कि छोटी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना की पुनरावृति न हो, इसको लेकर प्रशासन को कड़े कदम उठाए जाएं। आरती निर्मोही ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दोबारा इस तरह की कोई घटना न हो इसको लेकर ये रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या पुलिस केवल चालान काटने के लिए ही है।
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य कुमारसैन उज्जवल सेन मेहता ने कहा कि ये निंदनीय घटना है और रोष रैली में व्यापार मंडल कुमारसैन द्वारा सहयोग न देने पर स्थानीय महिलाओं में भारी रोष है। इस दौरान महिलाओं ने व्यापार मंडल कुमारसैन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
इन क्षेत्राें में बैठे रहते हैं नशेड़ी, कार्रवाई करे प्रशासन
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने बताया कि दरबार मैदान कुमारसैन, शिव मंदिर नालूवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के निकट नाले में, बई गांव के नजदीक शिव मंदिर के आसपास नशेड़ी बैठे रहते हैं।

इस अवसर पर ठियोग महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती निर्मोही, जिला परिषद सदस्य कुमारसैन उज्जवल सेन मेहता, कुमारसैन पंचायत की प्रधान मीनाक्षी गौतम, जार पंचायत की प्रधान मीरा देवी, डीब पंचायत के प्रधान राजकुमार कौल, मलेंडी पंचायत की प्रधान सुरेखा चौहान, युवा कांग्रेस कुमारसैन जोन अध्यक्ष निखिल शर्मा, विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं युवक मंडल सदस्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसके बाद ग्राम पंचायत कुमारसैन, डीब, जार, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने एक ज्ञापन एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन को सौंपा। इसमें कुमारसैन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नशेड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें