फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुलदीप पठानिया ने आपदा प्रभावित आनी क्षेत्र का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। मंगलवार को कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने आनी में आपदा स्थल का दौरा किया। इसदौरान उन्होंने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकानों और क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आपदा प्रभावितों के साथ सरकार खड़ी है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। चंद्रकेश शर्मा ने कुलदीप सिंह पठानिया से जांजा क्षेत्र में आने वाली पांच पंचायतों के लिए बैंक की एक शाखा खोलने की मांग भी की। इस पर उन्होंने जांजा क्षेत्र में एक शाखा खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें