फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में हजारों लोगों को स्वास्थ्य रामभरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच पंचायतों के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ के पद खाली
विज्ञापन

ईशिका गौतम

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लाख दावे करे लेकिन धरातल पर ये दावे दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमराई हुई हैं। आलम यह है कि पांच पंचायतों के ग्रामीणों की नब्ज टटोलने वाला तक कोई नहीं है। प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानियां गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को पेश आ रही हैं। गौर हो कि उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की सरपारा, कूट, क्याव, लबाना सदाना और जघोरी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इन स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ के पद रिक्त पड़े हैं। हालत यह है कि कई स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हैं, जबकि कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हवाले हैं। ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग प्राथमिक उपचार के लिए आठ से दस किलोमीटर दूर गानवीं, ज्यूरी और रामपुर में जाने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं का टीककरण करने की सुविधा तक नहीं है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य पद रिक्त होने से हजारों ग्रामीण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पंचायत प्रधान सरपारा मोहन लाल, जघोरी पंचायत प्रधान किशोरी लाल, लबाना सदाना पंचायत प्रधान सुशीला कुमारी सहित अन्य ने कहा कि उनकी पंचायतों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की तैनाती करने की मांग उठाई है, जिससे ग्रामीणों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

कोट्स
स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पड़े पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द यहां स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. आरके नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें