कुंगश स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, पुरस्कार पाकर चहके छात्रों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं विद्यार्थियों को उनकी सालभर की उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि और स्टेट बैंक कुंगश के प्रबंधक सुचेत शर्मा वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्कूल के विकास कार्यों के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी, हिंदी, किन्नौरी, डांडिया और पंजाबी सहित अनेक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं.... आयो रे आयो रे मारो ढोलना सहित अन्य गीतों बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उपलब्धियों और समस्याओं को सबके समक्ष साझा किया। शैक्षणिक सहित गतिविधियों में अव्वल रहने पर अंकिता, चंदन शर्मा, लक्षिता, स्नेहा ठाकुर, ईशान, आदर्श, उर्वांश, सुमित ठाकुर, हर्षिता, अमजना, नेमत राणा, जानवी ठाकुर, नंदनी, ऐंजल, सुनिधि, विद्या, जीतकुमार, अनामिका, पियुश, सृष्टि, विभुति, सानिया, स्वीटी भूषण, पारूल, पवन रोहित, प्रांजल, पायल, राजेश, साक्षी, विक्की, आशीष, मोनिका, नेहा, आरती, सुनिता, पूजा, नितिका, तान्या, मुस्कान, रीतिका, प्रभात, निखिल, श्वेता, सारिका, सौरव सहित अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि राकेश ठाकुर ने कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए 24 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर एसबीआई के प्रबंधक सुचेत शर्मा, पंचायत उपप्रधान विनय कुमार, उमा शंकर, दीक्षित, एसएमसी अध्यक्ष संतोष ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, बृज लाल, डालमिया, वीपा वर्मा, रमेश ठाकुर, दुनीचंद ठाकुर और सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।