फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छोटा कंबा और बड़ा कंबा पंचायत में 11 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर की छोटा कंबा और बड़ा कंबा पंचायत में बीते 11 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं ग्रामीणों के रोजमर्रा कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन


प्रधान छोटा कंबा स्नेह लता नेगी, प्रधान बड़ा कंबा मोनिका, अक्षय, प्रेम, लोकेंद्र, हरी कुमार, देव कुमार, विक्रम नेगी, अरविंद और विशाल कुमार सहित अन्य युवाओं ने बताया कि बीते 11 दिनों से छोटा कंबा और बड़ा कंबा पंचायत में ब्लैक आउट है। बत्ती गुल होने से बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

आलम यह है कि लोगों के फोन भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। बिना बिजली के हजारों लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से मांग की कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता टीसी नेगी ने कहा कि निगुलसरी में भूस्खलन के कारण विद्युत के 10 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा तीन किलोमीटर तक विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें