फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा : रोहित ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसको बढ़ावा देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को संबल प्रदान हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


रोहित ठाकुर ने सोमवार को नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कशैणी में महासू देवता के प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देव भूमि हिमाचल की देव संस्कृति प्राचीन धरोहर है। युवा पीढ़ी को देव संस्कृति से प्रेरणा लेकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने महासू देवता के मंदिर में पूर्णाहुति दी और शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण भी किया।

इस अवसर पर विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, तहसीलदार टिक्कर अनुजा शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय प्रधान सुषमा, मंदिर कमेटी प्रधान प्रेम जनारथा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें