फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के गहनें और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। पर्यटकों से गुलजार रहने वाली सांगला वैली में चोरी की घटनाओं से लोग सकते में हैं। बीती रविवार रात को चोरों ने पुलिस थाना सांगला से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बटसेरी पंचायत में तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहनें और नकदी उड़ा ली। वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस थाना सांगला में शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात को चोरों ने बटसेरी पंचायत में तीन घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े, जबकि एक घर का ताला चाबी से खोलकर चोरी को अंजाम दिया। इसमें बटसेरी गांव के राजीव नेगी के घर की चाबी से ताला खोलकर सोने से बना त्रिमोणी एक सेट, पांच अंगूठियां, कांटे एक सेट, नथ, पांच चाक, चार किलोग्राम चांदी, चांदी के 13 सिक्के और दस हजार रुपये की नकदी उड़ाई।

घटना के समय राजीव सिंह घर के ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। वहीं चोरों ने गीतामल नेगी के घर के पांच कमरे और एक कठार के ताले तोड़े। घटना के समय गीतामल भी सोई हुईं थी। इसके कमरे में चोरों ने कुंडी लगा दी। चोरों ने यहां से 60,000 रुपये की नकदी उड़ाई। इसके अलावा चोरों ने यशवंत सिंह नेगी के घर के एक कमरे का ताला तोड़ा, लेकिन उसी समय घर में सो रहे यशवंत सिंह और उनकी पत्नी को इसकी भनक लग गई। यह सुनकर वे कमरे से बाहर निकले।
विज्ञापन


कुत्तों को भौंकता सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। इस वजह से चोर यहां से कुछ भी चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। चोरी की सूचना बटसेरी पंचायत प्रधान प्रदीप नेगी ने पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसपी किन्नौर नवीन जाल्टा और थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पुलिस थाना सांगला में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। कार्यवाहक एसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें