फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वती नगर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस थाना जुब्बल के सरस्वती नगर चौकी के तहत शुक्रवार देर शाम वन निगम के आवास के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल के शवगृह में रखा है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली की वन निगम की आवासीय कालोनी के समीप एक व्यक्ति मृत मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान का प्रयास किया। प्राथमिक जांच में मृतक नेपाली मूल का लग रहा है।

उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में लग रही है। उसके दोनों बाजू में टैटू बने हैं। थाना प्रभारी जुब्बल चेतन चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें