फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में शेशेरिंग नागस क्लब पांगी प्रथम

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित मेले के दौरान धौलाधार सांस्कृतिक दल दाड़नू जिला कांगड़ा के कलाकारों गद्दी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयंती वर्ष पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता में शेशेरिंग नागस एक्स जोन कल्ब पांगी अव्वल रहा है। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान पर देवी दुर्गा सांस्कृतिक कल्ब उरनी, लयूर सुर संगम गांव शांशा केलांग लाहौल-स्पीति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम रहने वाले सांस्कृतिक दल को ट्रॉफी सहित 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर आने वाले दल को ट्रॉफी सहित 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और तृतीय पायदान पर रहने वाले दल को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनजातीय उपमंडलों के सात सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इसमें मूलसिल लिंग बुद्धिस्ट कलचर एसोसिएशन काजा जिला लाहौल स्पीति, लयूर सुरसंगम गांव शांशा तहसील केलांग लाहौल स्पीति, गद्दी सांस्कृतिक मंच रूहन कोठी तहसील भरमौर चंबा, धौलाधार सांस्कृतिक दल दाडनू जिला कांगड़ा, देवी दुर्गा सांस्कृतिक कल्ब उरनी निचार उपमंडल किन्नौर, गुरु पद्मसंभव युवक मंडल हांगो उपमंडल पूह किन्नौर और शेशेरिंग नागस एक्स जोन कल्ब पांगी कल्पा उपमंडल किन्नौर के सांस्कृतिक दल शामिल थे।
इस दौरान किन्नौर जिले के सांस्कृतिक कल्बों ने कांयग नृत्य की प्रस्तुति दी। मुनसिल लिंग कलचर एसोसिएशन काजा ने स्पीति घाटी में शुभ अवसर मुख्यातिथि के आगमन पर गाए जाने वाले नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। गद्दी सांस्कृतिक दल रूहन कोठी भरमौर प्राचीन ने भोले शंकर की पूजा अर्चना में समर्पित नृत्य डंदादरस की प्रस्तुति से समा बांधा। लयूर सुर संगम शांशा केलांग जिला लाहौल स्पीति के कलाकारों ने तेमगेल नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं और पुरुष कलाकारों ने अपने हाथों में पवित्र खतक लेकर नृत्य किया। धौलाधार सांस्कृतिक दल दाडूनू जिला कांगड़ा के कलाकारों ने गद्दी नृत्य और केलंगी नाटी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के समापन समारोह में उपायुक्त किन्नौर और अध्यक्ष मेला समिति आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अशोक रत्न, एसडीएम निचार मनमोहन सिंह, विभागाध्यक्ष और निर्णायक मंडल में शामिल सेवानिवृत्त लोक संपर्क अधिकारी आरएस नेगी, ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की प्रो. शिला नेगी और विद्यामणी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें