चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में वीरवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इसमें बताया गया कि कैसे एक बच्चा घर के माहौल से बाहर निकलता है।
उच्च शिक्षा ग्रहण करते करते अपने साथियों के दबाव में आकर नशे की गिरफ्त में आ जाता है। प्राचार्या कन्या नेगी ने कहा कि नशा समाज के लिए आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। इस अवसर पर सहायक आचार्य वर्षा क्लेट, प्रियंका ठाकुर भी उपस्थित रहे।