प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सौजन्य से विश्व दृष्टि दिवस पर मौजूद छात्र और छात्राएं । संवाद
रामपुर बुशहर। स्वस्थ आंखों के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। आज के डिजिटल युग में आंखों की सेहत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। यह बात कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामपुर में डॉ. निकिता हुड्डन ने विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य पर केपीएस में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक स्क्रीन से संपर्क आंखों को प्रभावित करती है। इससे धुंधली दृष्टि और सूखी आंखों से लेकर थकान तक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कार्यक्रम में डॉ. निकिता ने स्कूली बच्चों को आंखों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। वहीं खंड स्वास्थ्य शिक्षिका चंद्रप्रभा जेल्टा ने कहा कि विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्तूबर के दूसरे वीरवार को मनाया जाता है। य
ह एक वैश्विक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य अंधापन और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों सहित रामपुर नगर परिषद की आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।