फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिले के बागवान विभिन्न बागवानी केंद्रों से ले सकते हैं पौधे

Mon, 04 Mar 2024 08:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ( किन्नौर)। उद्यान विभाग रिकांगपिओ के उप निर्देशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बागवानी विभाग जिला किन्नौर में सेब के रूट स्टॉक और अन्य फलदार पौधे उपलब्ध हैं। अब तक लगभग 30,000 (80 प्रतिशत) से ज्यादा बागवानों को पौधे उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इसके अलावा लगभग छह हजार पौधे विभाग के विभिन्न केंद्रों में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हैं। इसकी जानकारी पंचायत प्रधानों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

पौधों की ब्रिकी घरद्वार पर विशेष वाहन द्वारा की जाएगी, जिसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। बागवानों के लिए 120-180 के मध्य पौधों का मूल्य तय किया गया है। इन पौधों की 14 किस्में उपलब्ध हैं। किन्नौर के तीनों ब्लॉक स्तर पर सेब के विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं। इनमें कल्पा ब्लॉक में 1330, निचार ब्लॉक में 950 और पूह ब्लॉक में 3300 सेब का पौधे बागवान के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें