फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हजारों महिलाओं और पुरुषों ने डाली पारंपरिक देवनाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के शमशरी महादेव सात सालों के बाद अपने अधिकार क्षेत्र की 13 पंचायतों के दौरे पर निकले थे, जिसका शुक्रवार को समापन हो गया। देवता शमशरी महादेव सावन महीने के अंतिम सप्ताह देवालय से बाहर निकले थे। इस दौरान 45 दिन तक उनके अधिकार क्षेत्र की पंचायतों में मेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार को कमांद में अंतिम मेला लगा। इस दौरान यहां हजारों महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक देवनाटी डाली। शनिवार को देवता शमशरी महादेव 45 दिनों बाद देवालय में प्रवेश करेंगे। मंदिर कमेटी के मुख्य पुजारी देवराज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आसुरी शक्ति के दमन और महामारी के खात्मे के लिए देवता अपने क्षेत्र का दौरा करते हैं। देवता पहले मंझादेश के धोगी गांव और गाडाडीम पहुंचकर जनता को आशीर्वाद देते हैं। क्षेत्र की च्वाई, बखनाओं और शिल्ली तीन पंचायतों की जनता के दुखों का निवारण करते हैं।


इसके बाद देवता कराणा, चनोग, कुटवा, डहुवी, खादवी, जाओं, लढागी, बुच्छेर, कोहिला के पाली, खुन्न, शिगागी, बाड़ी, करेड़, बटाला, परकोट और कमांद आदि क्षेत्र का दौरा करने के बाद शनिवार को देवालय लौटेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि दस दौरान हर गांव में देवता शमशरी महादेव का इतिहास देखने को मिला। इसमें विशेष रूप से खुन्न, शिगागी, कोहिला और लढागी में देवता की हजारों वर्ष प्राचीन परंपरा को निभाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें