फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 12 वर्षों के बाद बाल्ह मेला में देवता खुड्डीजल और व्यास ऋषि का भव्य मिलन

विज्ञापन
टकरासी में आयोजित बाल्ह मेले में उमड़ा ग्रामीणों का जन सैलाब।
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आउटर सराज की रघुपुर घाटी के टकरासी में देवता टकरासी नाग के सम्मान में आयोजित तीन दिवसीय बाल्ह मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले में लंबे अरसे के बाद देवता खुडीजल, व्यास ऋषि, टकरासी नाग और बंजार के जिभी के देवता शेष नाम लाव-लश्कर के साथ मेले में पहुंचे। चारों देवता के पहुंचने के साथ ही बाल्ह मेले का शुभारंभ हुआ। देवदार के पेड़ों बीच मनाए जाने वाले पारंपरिक मेले में देवताओं के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने चारों देवताओं से भारी बरिश से हो रहे नुकसान से बचाव के लिए प्रार्थना की। बाल्ह मेला इस बार 25 से 27 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवता खुडीजल बाल्ह मेले में करीब 11 सालों के बाद पहुंचे हैं। मेले में देवता खुडीजल और व्यास ऋषि का मिलन 12 वर्षों के बाद हुआ है। मेले में ढोल, नगाड़ो, रणसिगों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ देव नृत्य हुआ। कारदार शेर सिंह, कारदार इंद्र सिंह, आशीष शर्मा, कुमार दत्त शर्मा, लीला प्रसाद और रूप लाल शर्मा ने बताया कि लंबे अरसे के बाद बाल्ह मेले में एक साथ चार देवताओं ने शिरकत की है। उन्होंने कहा कि मेले के तीन दिनों तक देव संस्कृति के साथ पहाड़ी नाटी का दौर चलता है। मेले को लेकर टकरासी, लगौटी और मुहान पंचायत के लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें