रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की कोठी पंचायत के उपप्रधान महेश माथस की अध्यक्षता में बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों और ग्रामीणों ने पौधरोपण किया।
इस दौरान 17वीं वाहिनी आईटीबीपी बसंत कुमार के निर्देशानुसार वाहिनी के जवानों ने 45 देवदार और चिलगोजे के पौधे रोपे। उपप्रधान महेश माथस ने आईटीबीपी के चलाए गए अभियान को सराहनीय बताते हुए कहा कि पौधरोपण से जहां एक ओर वातावरण स्वच्छ होता है, वहीं दूसरी ओर भूमि कटाव को रोकने में भी यह सहायक सिद्ध होता है।