फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूरों ने लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लोकतंत्र बचाओ, कृषि बचाओ को लेकर रामपुर के कई क्षेत्रों में शनिवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि विरोधी तीन काले कानूनों को पारित करने, बिजली कानून में संशोधन के जरिये बिजली आपूर्ति कर्ताओं को लूट की छूट देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने से इनकार करने, कारपोरेट परस्त श्रम संहिता के जरिये मजदूरों को गुलाम बनाने, बीते 7 माह से जारी किसान आंदोलन की पूर्ण उपेक्षा के खिलाफ शनिवार को सीटू ने रामपुर, झाकड़ी, बायल और नोगली सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन किए। इस दौरान मजदूरों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह और राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से सीटू ने सरकार से मांग की है कि सभी का इलाज मुफ्त में किया जाए, महंगाई पर तुरंत रोक लगाई जाए, सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाए और सभी को महामारी चलने तक 10 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पतालों में तुरंत ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था करने, चिकित्सकों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती अविलंब करने, महामारी के चलते लोगों को हुए आर्थिक नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग रखी। वहीं उन्होंने कहा कि जब देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को 20 लाख करोड़ रुपये का सहायता पैकेज दिया जा सकता है तो देशवासियों को क्यों नहीं? उन्होंने सरकार से प्रत्येक परिवार को 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद देने, मनरेगा के कार्य कोविड नियमों की पालना करते हुए शुरू करने, मनरेगा वर्कर को 700 रुपये दिहाड़ी और 200 दिन का रोजगार देने, 3 किसान विरोधी, 4 मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं और बिजली बिल 2020 को निरस्त करने की मांग उठाई है। वहीं, उन्होंने चेताया कि यदि सरकार किसानों और मजदूरों की मांगें पूरी नहीं करेगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर रंजीत ठाकुर, नरेंद्र देष्टा, राजेश, नीलदत्त, रिंकू राम, राम दास, दुर्गा सिंह, देवेंद्र, सन्नी, जितेंद्र, प्रेम और हेम राज के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें