फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना के प्रभावित को नौकरी के बदले ब्याज समेत मिलेंगे एकमुश्त 5.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित पंचायतों के लिए लाडा की 27.66 करोड़ राशि स्वीकृत, 25 प्रतिशत तुरंत होगी जारी
विज्ञापन

मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने एसजेवीएनएल निदेशक से की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
लूहरी परियोजना से प्रभावित पंचायतों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। लूहरी परियोजना के प्रभावितों को नौकरी के बदले 15 दिन में एकमुश्त राशि राशि मिलेगी। परियोजना में जिसकी जमीन अधिग्रहण की गई है, उसे नौकरी के बदले 15 दिन में 5.50 लाख रुपये ब्याज सहित एकमुश्त मिलेंगे। करीब 129 नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को इतनी एकमुश्त राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा परियोजना प्रभावित पंचायतों के लिए लाडा की 27.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिसे पंचायत को तुरंत जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन बुद्धि सिंह ठाकुर की एसजेवीएनएल के निदेशक से शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच को बताया कि देहरा पंचायत प्रदूषण के दायरे में आ गई है। इसका फायदा देहरा पंचायत के सभी ग्रामीणों को मिलेगा। इसके अलावा परियोजना में जिनकी जमीन गई है, उन्हें नौकरी के बदले एकमुश्त राशि 15 दिनों के अंदर मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लूहरी परियोजना से प्रभावित पंचायतों के लिए लाडा का 27.66 करोड़ पैसा मंजूर हो गया है और 25 प्रतिशत राशि तुरंत प्रभावित पंचायतों के लिए जारी होगी। देहरा पंचायत के उप प्रधान यशपाल कटोच ने कहा कि देहरा पंचायत के लिए यह खुशी की खबर है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें