कमांडो युवक मंडल बसाहरा के युवाओं द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम ब्वॉयज
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कमांडो युवक मंडल बसाहरा में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब ब्वॉयज स्कूल रामपुर ने अपने नाम किया है। सराग मेला मैदान में प्रतियोगिता के समापन समारोह में मेला कमेटी सराग के अध्यक्ष कंवर रिपु दमन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ब्वॉयज स्कूल रामपुर और युवक मंडल बाड़ा के बीच खेला गया। इसमें ब्वॉयज स्कूल रामपुर ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये की राशि से नवाजा। आयोजक कमेटी ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।
वहीं, कमांडो युवक मंडल अध्यक्ष संदीप राणा, उपाध्यक्ष योगेश, सचिव नीतिश, सौरभ, आयुष, कुलवंत, देवेंद्र और हिमांशु सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि और अन्य व्यक्तियों का युवाओं को सहयोग देने पर आभार जताया। इस मौके पर गौरा पंचायत के पूर्व उपप्रधान विनोद चौहान, शिव मंदिर बटाली के प्रधान एवं कांग्रेस जोन प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, सराग मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष तिलक राज शर्मा, ग्रीन वैली गौरा-गोपालपुर संगठन के अध्यक्ष रघुवीर नेगी, व्यापार मंडल के उपप्रधान सनी, सुंदर सिंह, बॉबी और दौलत राम बांशटू सहित अन्य मौजूद रहे।