फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा शर्मा बनीं आशा कार्यर्कता संघ चिड़गांव इकाई की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। आशा कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ का साधारण अधिवेशन मौसमी चौहान की अध्यक्षता में चिड़गांव के संदासु में हुआ। सम्मेलन में चिड़गांव खंड की आशा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। अधिवेशन में मुख्यातिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ विपिन डोगरा, वशिष्ठ अतिथि गौतम दुल्टा कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान चिड़गांव इकाई के अध्यक्ष सोहनलाल मोहता, चिड़गांव इकाई के उपाध्यक्ष जगदीश और मीना राम चौहान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और कर्मचारी नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें सर्वसम्मति से रक्षा शर्मा को प्रधान की कमान सौंपी गई। शशि किरण को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रतिमा, पूनम और अनीता को उपप्रधान, सजीता को सचिव, संजू बाला को कोषाध्यक्ष, विजय कुमारी को कार्यालय सचिव, मौसमी चौहान को सगंठन मंत्री, संधीरा शर्मा को मुख्य सलाहकार, बबीता शोंगी को सलाहकार, सुषमा नेगी चौहान, उर्मिला नेगी, सुषमा ठाकुर, किएना ठाकुर को संयुक्त साचिव, रामभक्ति को प्रेस सचिव, निशा, रंजीता नेगी और सुनैना को प्रचार मंत्री चुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का बजट में मानदेय बढ़ाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से उनके सभी तरह के देय का भुगतान करने और उनकी योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती में कोटा देने के लिए नीति बनाने की मांग की है। प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित, टीकाकरण और सर्वेक्षण का कार्य उनसे करवाया जाता रहा है। मग उन्हें अभी भी न्यूनतम वेतन नहीं मिलता। इस अक्सर पर विपिन डोगरा ने सभी आशा कार्यकर्ताओं का भांमस से संबंधित यूनियन का गठन करने और आमंत्रित करने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें