फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगातखाना में आसमां से बरसी आफत, बारिश-ओलावृष्टि से एक करोड़ तक नुकसान

विज्ञापन
जोगूनी में ओलावृष्टि के उपरांत सेब के दानों का हाल। संवाद
विज्ञापन
नौ गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, 13 को पहुंचा आंशिक नुकसान
विज्ञापन


छह मकानों और तीन दुकानों में घुसा मलबा, मलबे में फंसे वाहनों को निकालने का कार्य जारी

14 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुई सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी

जगातखाना(रामपुर बुशहर)। इस साल मई में ही रामपुर के साथ सटी कुल्लू जिला के निरमंड खंड की पंचायत जगातखाना में बारिश-ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। शनिवार शाम साढ़े छह बजे जगातखाना में बादल फटने के कारण दो नालों में आई बाढ़ से लोगों की गाड़ियां बह गईं। सड़क पर खड़े वाहन तेज बहाव के साथ सतलुज नदी किनारे पहुंच गए हैं। दो स्थानों पर मार्ग बाधित हो गया और कई वाहन मलबे में फंस गए। इस आपदा में नौ गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 13 वाहनों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। वहीं, नाले के साथ लगते करीब छह मकानों और तीन दुकानों में बाढ़ का मलबा घुस गया है। इसके अलावा ब्रौ पंचायत में भी भारी दो दुकानों में मलबा भर गया। मुख्य सड़क पर भी मलबा भर गया है और जगातखाना से थाचवा स्कूल को जोड़ने वाली सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से जगातखाना पंचायत में कुल एक करोड़ की क्षति पहुंची है। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को भी लाखों का नुकसान हुआ है। करीब 14 घंटे बाद रविवार को वजीर-बावड़ी-समेज सड़क यातायात के लिए बहाल हुई। रविवार सुबह विभाग की मशीनरी मलबे को हटाने मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद बाधित मार्ग को बहाल किया गया, जबकि मलबे में फंसे वाहनों को हटाने के लिए मशीनरी और स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शनिवार को करीब आधे घंटे तक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से लोग खौफ में आ गए थे। नालों में आई बाढ़ से जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइनों और लोक निर्माण विभाग को भी क्षति पहुंची है। बाढ़ के कारण जगातखानों-तुनन सड़क बाधित हो गई है, जिसे बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है।

भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण क्षेत्र में करीब एक करोड़ की क्षति पहुंची है। बाढ़ से नौ वाहनों को पूरी तरह से, जबकि 13 वाहनों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। छह घरों और तीन दुकानों में बाढ़ का मलबा भरा है, जबकि लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को भी बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। बाधित मार्ग को बहाल कर दिया गया है। - मनमोहन सिंह, एसडीएम, निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद

जोगूनी में ओलावृष्टि के उपरांत सेब के दानों का हाल। संवाद

जोगूनी में ओलावृष्टि के उपरांत सेब के दानों का हाल। संवाद

जोगूनी में ओलावृष्टि के उपरांत सेब के दानों का हाल। संवाद

जोगूनी में ओलावृष्टि के उपरांत सेब के दानों का हाल। संवाद

जोगूनी में ओलावृष्टि के उपरांत सेब के दानों का हाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें