फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे दिन भी प्राध्यापकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में मांगों को लेकर प्राध्यापकों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। प्राध्यापकों ने सातवां पे कमीशन लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में शुक्रवार को पांचवें दिन भी प्राध्यापकों ने गेट मीटिंग की और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर हजारों शिक्षकों की अनदेखी का आरोप लगाया और आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।
हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान के चलते पीजी कॉलेज रामपुर इकाई के प्राध्यापकों ने शुक्रवार को दोपहर 12:30 से लेकर 1:30 बजे तक कॉलेज परिसर में गेट मीटिंग की। इसके बाद प्राध्यापकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष कैप्टन संदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ दिया है, लेकिन प्रदेश विश्वविद्यालय और राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रों का भविष्य उज्ज्वल कर रहे शिक्षकों को मिलने वाले लाभ से वंचित रखा जा रहा है। सरकार से बार- बार मांग करने के बाद भी प्राध्यापकों को केवल झूठे आश्वासन ही मिल रहे हैं। मजबूरन शिक्षकों के पास केवल आंदोलन का ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से सातवां पे कमीशन जल्द लागू करने, एमफिल, पीएचडी की इन्क्रीमेंट को तुरंत बहाल करने और शिक्षकों की अनुबंध अवधि को सेवाकाल में जोड़ने की मांग उठाई है। ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का आंदोलन मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 30 मई से पूर्व मांगों को पूरा नहीं करती तो 30 मई से शिक्षक क्रमिक अनशन करेंगे और सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई सचिव शिवाली ठाकुर, एचसी नेगी, आशा गर्ग, अनिता, अजेंद्र नेगी, एसएस नेगी, जय सिंह, विपिन, अनिल नेगी, नरेंद्र, गोपी चंद, प्रियंका ठाकुर, अनुराधा, अंजली, राजेश नेगी, गौरव सूद, सुरेखा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें