फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नरैण में सड़कों की बदहाली और आपदा प्रभावितों को अपर्याप्त मदद पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैण ग्राम केंद्र की बैठक में गरमाए सड़क और आपदा प्रभावितों की समस्याओं के मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्राम केंद्र नरैण की बैठक में सड़कों की खराब स्थिति और आपदा प्रभावितों को अपेक्षित मदद न मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और नालियों की उचित व्यवस्था न होने से खेतों में पानी घुसने पर चिंता जताई। पिछले साल बरसात में घरों को नुकसान झेलने वाले परिवारों को आठ लाख रुपये की सहायता का आश्वासन मिला था, लेकिन अधिकांश को अब तक यह राशि नहीं मिल पाई है। बैठक ग्राम केंद्र अध्यक्ष कुलवंत रांझा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। कहा कि नरैण-ब्रांदली और भद्राश-ब्रांदली सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को बरसात से फसलों और जमीनों को हो रहे नुकसान से जूझना पड़ रहा है। नरैण पंचायत के मुख्य मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई गई। कुछ प्रभावित परिवारों को मात्र 1.30 लाख रुपये की राशि मिलने पर रोष व्यक्त किया गया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि संपर्क मार्गों को विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लोकसभा सांसद कंगना रनौत की ओर से भेजी गई पोषण किट का वितरण भी किया गया। बैठक में नरैण पंचायत की प्रधान अनु पोंड, पूर्व प्रधान शिवराम, राजाराम राजेंद्र ठाकुर, विपिन, चंदन, सुंदरलाल, लेखराज, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह और जवाहर लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें