फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: झाकड़ी पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। झाकड़ी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरित समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावियों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से से की। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से अनेक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने किन्नौरी, पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर खूब धमाल मचाया। इसमें पीठा पीठा शारे, नीरू चले घुमदे, पानी री टांकी, डोलमा किन्नौरी, धूम धड़ाका हाय लोगों हमारे देशरों पाणो, मेरी बालमा, सही पकडे़ जैसे गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


इस मौके स्कूल के एमडी ईश्वर ईश्वर जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब अंकिता और श्रेष्ठ खिलाड़ी पलक को चुना गया। विधायक नंदलाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने देश की गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सालभर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विमला शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव देश रत्न शर्मा, जोन प्रभारी नयन देव शर्मा, महिला अध्यक्षा राज कांता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ, युवा कांग्रेस सदस्य सुदेश और कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें