फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: किन्नौर में पटरी पर लौटी जिंदगी, आधे रूट तक जा रहीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले में बर्फबारी होने के पांच दिन होने बाद भी लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। अभी भी कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भारी बर्फ होने के कारण बसों की आवाजाही ठप है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक छितकुल रिस्पा, नेसंग, आसरंग, कुन्नू चारंग और हांगों मार्ग पर अभी भी एचआरटीसी की बसें आधे रास्ते तक ही जा रही हैं। इसमें छितकुल बस रक्षम तक, रिस्पा बस रिस्पा कैंची मोड़, हांगो बस लियो तक, नेसंग बस स्पीलो तक, आसरंग बस जंगी तक और कुन्नू चारंग बस ठंगी तक जा रही है। वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोग छोटी वाहनों में भारी भरकम किराया चुकाकर सफर करने को मजबूर हैं। पथ परिवहन निगम ने सड़कों पर फिसलन को देखते हुए नहीं भेज रहा है। िरिकांगपिओ से काजा की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि जल्द बंद सड़क को बहाल किया जाए। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि एहतियातन तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां तक संभव है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। कुछ सड़कों में फिसलन होने से बसों की आवाजाही में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पूह सुरेश नेगी और एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने बताया कि अधिक बर्फबारी होने से सड़क बहाल करने में समय लग रहा है, जल्द संपर्क मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें