फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम शाऊंटी छौहारा विकास खंड उपप्रधान संघ के बने अध्यक्ष

विज्ञापन
छौहार उपप्रधान संघ के पदाधिकारी और सदस्य।
विज्ञापन
रोहडू। छौहरा विकास खंड की पंचायतों के उपप्रधान संघ का अध्यक्ष प्रेम शांऊटी को चुना गया है। संघ की कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रधानों पर मनमानी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को उपप्रधान संघ छौहारा की कार्यकारिणी का गठन बैठक के दौरान आम सहमति से किया गया। इसमें सभी छौहारा के उपप्रधान ने भाग लिया। सभी उपप्रधानों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव हर कार्य और योजनाओं को बिना उपप्रधान से पूछे मनमानी कर रहे हैं। उपप्रधान को किसी भी प्रकार की जानकारी बैठक और किसी कार्य करने से पहले नहीं दी जाती।
उपप्रधान संघ छौहारा ने बैठक में निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत में अभी तक प्रधान और सचिव की स्टैंप और हस्ताक्षर से ही पैसे निकाले जाते हैं। इसको देखते हुए उपप्रधान संघ इसमें प्रधान सचिव और उपप्रधान की स्टंप और हस्ताक्षर से रूपए के लेनदेन में मांग की है। उन्होंने कहा यदि तीन लोगों को वित्तियों शक्तियों का जिम्मा रहेगा, तो इसमें प्रधान और सचिव की मनमानी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पंचायतों में हो रहे कार्य में भी पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सरकारी विभाग में होने वाली बैठकों में भी उपप्रधान को प्रधान के साथ मौका मिले ताकि हर योजनाओं का पता चले नहीं तो अधिकतर प्रदान अपनी मनमानी करते हैं। बैठक के दौरान उपप्रधानों ने छौहारा विकास खंड की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रेम शाऊंटी ,उपाध्यक्ष अनिल बेथुयाख, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव राकेश गोल्टा, सलाहकर विष्णु, चमन ठाकुर, सुरेश झामटा, मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें