फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर निपटाईं डाकघर के ग्राहकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय डाक विभाग की ओर से 9 से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बैंकिंग दिवस के उपलक्ष्य पर रामपुर डाक मंडल के तहत आने वाले मुख्य डाकघरों और उप डाकघरों में बैंकिंग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी डाकघरों की ओर से अपने ग्राहकों को डाकघर की बचत बैंक स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राहकों के नए खाते भी खोले गए। डाकघर रामपुर के अधीक्षक रूपिंद्र सिंह राणा ने बताया कि ग्राहकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 10 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति डाकघर में बचत बैंक खाता खोल सकता है।
डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्राहक घर बैठे डाकघर के डाकिये के माध्यम से पैसे प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ भी हासिल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से बिना डाकघर में प्रवेश किए डाकघर की बचत बैंक योजनाओं जैसे बचत बैंक खाता, आवर्ती जमा खाता, सुकन्या समृद्धि खाता व पीएलआई/आरपीएलआई का प्रीमियम भी घर बैठे जमा करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें