फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव में 120 पुलिस, होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
. 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होगा आयोजन
विज्ञापन


. 29 अक्तूबर से वैकल्पिक बाईपास मार्ग से चलेगा यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रिकांगपिओ के गांधी पार्क में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात योजना भी बनाई गई है, जिसे आयोजन के दौरान सख्ती से लागू किया जाएगा। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और होमगार्ड के करीब 120 जवान तैनात रहेंगे। ये जवान मेला स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण और भीड़ को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। महोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 29 अक्तूबर से रिकांगपिओ में वैकल्पिक बाईपास से वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी। इससे महोत्सव के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात योजना का पालन करें और पुलिस कर्मियों की ओर से दिए जाने वाले निर्देशों का सहयोग करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो। किन्नौर महोत्सव जिले का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिकांगपिओ पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। महोत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


किन्नौर महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 29 अक्तूबर से रिकांगपिओ बाईपास के वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। - सुशील कुमार शर्मा, एसपी किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें