मेला मैदान में 9 और एनएच-पांच पर 10 नवंबर तक बिकेंगे प्लॉट
विज्ञापन
मैदान के प्रदर्शनी स्थल पर प्लॉटों की 15 नवंबर को होगा आवंटन मेले की तैयारियों में जुटे प्रशासन और नगर परिषद संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर।
प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक मेलों में शुमार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए अब 9 दिन शेष रहे गए हैं। मेला समिति ने इस वर्ष 10 नवंबर तक मेला मैदान में सभी प्लॉट सजाने के उद्देश्य से आवंटन प्रक्रिया पहले करवाने का निर्णय लिया है। मंगलवार से मेला मैदान और नेशनल हाईवे-पांच पर सजने वालीं दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रामपुर में 11 नवंबर से लवी मेला शुरू होगा। प्लाॅटों के आवंटन के लिए मेला कमेटी ने तिथि में फेरबदल किया है। बीते वर्ष 7 नवंबर से प्लॉटों का आवंटन शुरू होता था, वहीं इस वर्ष 5 से 10 नवंबर तक का समय निर्धारित किया है। मेला कमेटी का तर्क है कि आवंटन प्रक्रिया में देरी से होने के कारण मेला मैदान में समय पर दुकानें नहीं सज पातीं। 11 नवंबर को जब राज्यपाल मेले का शुभारंभ करते हैं, तो मेला मैदान में विभागों की प्रदर्शनी के अलावा चंद ही दुकानें सज पाती थीं। मैदान में मेला शुरू होने तक प्लॉट सजते रहते थे। इसे देखते हुए मेला आयोजन समिति ने इस बार प्लॉट आवंटन जल्दी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से इस वर्ष समय पर मेला सजने की उम्मीद जताई जा रही है। समय पर व्यापार गतिविधियां शुरू होने से व्यापारियों और खरीदारों को लाभ मिलेगा। मेले की अन्य तैयारियों में प्रशासन और नगर परिषद युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। एनएच-पांच में प्लॉटों की मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मेले के कार्यक्रम स्थल को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में एनएच-पांच पर पार्क किए वाहनों को भी मंगलवार से हटाया जाएगा। प्रशासन ने नगर परिषद क्षेत्र में बड़े वाहनों को पार्क करने पर प्रतिबंध लगाया है।
मेला मैदान के प्लॉट 5 से 9 नवंबर तक बिकेंगे। एनएच-पांच पर 5 से 10 नवंबर तक प्लॉटों की बोली लगेगी। मेला मैदान में जहां विभागों की प्रदर्शनी लगती है, वहां 15 नवंबर से प्लॉटों को आवंटित किया जाएगा। उन्होंने मेले में आने वाले व्यापारियों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय पर पहुंच कर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में भाग लें। - हर्ष अमरेंद्र सिंह,
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए एनएच पांच पर हुई प्लॉटों की मार्किंग। संवाद