रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर के जोन दत्तनगर-नीरथ की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता प्रधान शिव राम कश्यप ने की। बैठक में जोन के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, मांगों को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की और आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में निर्णय लिया कि संघ 17 नवंबर को रामपुर में पेंशनर दिवस मनाएगा। सभी सदस्यों ने पेंशनर दिवस के आयोजन को लेकर हामी भरी। इस मौके पर पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष सुदामा मेहता, महासचिव कृष्ण कुमार, केवल राम, तुलसी राम, धर्मपाल, वीरेंद्र चौहान, अनिल चौहान, भक्त राम शास्त्री, लायक राम सहित अन्य मौजूद रहे।