ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। एकल अभियान रामपुर भाग के सराहन संच की बोंडा पंचायत में पौधरोपण अभियान के तहत सैकड़ों पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि 19 बटालियन आईटीबीपी बोंडा के सेकेंड इन कमांड पीपी सिद्धिकी आरआर राडी ने पौधरोपण का शुभारंभ भूमि पूजन से किया।
पंचायत प्रधान रीना मेहता और बीडीसी सदस्य यशपाल पालसरा मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं, महिला मंडल, आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न किस्म की प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे।
पौधरोपण अभियान में बोंडा पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार, एकल अभियान रामपुर भाग के अभियान प्रमुख सुनील ठाकुर, अंचल अभियान प्रमुख मान सिंह, अमोलक राम, विनोद नेगी, विकास महाजन, सुनीता थापटु, सुरेखा, मोहनलाल और बिपन सौहटा सहित कई अन्य लोगों का सहयोग रहा।