सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार खंड के शोरंग में शुक्रवार देर शाम को एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शोरंग परियोजना के पेन स्टोक के पास बीर बहादुर (36) रास्ते से 30 फीट नीचे ढांक से जा गिरा। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर राजू, एएसआई रामसेन, मुख्य आरक्षी और आरक्षी राकेश की टीम घटनास्थल पहुंचे और शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला।
इसके बाद शव को सीएचसी भावानगर पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।