फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर के कई इलाकों में दिन में तेंदुए की खौफ से लोग परेशान

विज्ञापन
नित्थर क्षेत्र में दिन को दिख रहा है तेंदुआ - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के जाजर, शाणी, घोरला, रेच्ची क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खौफ से लोगों का दिन के समय भी बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इन क्षेत्रों में तेंदुआ घूम रहा है।
विज्ञापन

जाजर के पास तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर दिया था। नित्थर के जाजर, रेच्ची के ग्रामीणों को दिन में ही जंगली जानवरों से सामना हो रहा है। क्षेत्र के मंजीत चौहान ने कहा कि दिन में लोगों का काम करना मुश्किल हो गया है।
सुनील कुमार, मदन ने विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। डीएफओ चमन रॉव ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इन जगहों पर पिंजरा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें