फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किब्बर गांव में स्नो फेस्टिवल के दौरान लोगीतों पर झूमे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काजा (लाहौल स्पीति)। स्नो फेस्टिवल के तहत स्पीति घाटी के तोदजोन का कार्यक्रम किब्बर गांव में हुआ। इस फेस्टिवल में एसडीएम काजा गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कलाकारों ने पारंपरिक वस्त्रों में एसडीएम का स्वागत किया और फिर याक पर बैठाकर सभा स्थल तक लाया गया।
यहां पर पारंपरिक बर्तन, जनजीवन से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। बर्फ से स्तूपा की प्रतिमा बनाई थी। इसके साथ ही बर्फ के टेबल बनाए थे जोकि कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि गुंजीत सिंह चीमा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्पीति की संस्कृति के बारे जानकारी एकत्रित की। स्नो फेस्टिवल में किब्बर के देवता को आमंत्रित किया था। लामागणों ने विशेष पूजा अर्चना की। स्नो फेस्टिवल में कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
किब्बर गांव की महिलाओं ने टशी नृत्य किया। किब्बर गांव के पुरुषों ने खर नृत्य किया। महिला मंडल कीह गांव की महिलाओं ने लोक नृत्य किया। लोसर गांव के युवकों ने याक नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
लोसर गांव के युवकों ने डेकर नाटक का मंचन किया। किब्बर में दांचग कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक्सईएन जल शक्ति विभाग मनोज नेगी सहित किब्बर पंचायत प्रधान, महिला मंडल और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्नो फेस्टिवल से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : चीमा
एसडीएम चीमा ने कहा कि स्नो फेस्टिवल का आयोजन जिस जिंदादिली से यहां पर हो रहा है वह काबिलेतारीफ है। इससे पर्यटन को काफी प्रचार प्रसार मिल रहा है। आज यहां पर काफी पर्यटक इस फेस्टिवल का हिस्सा बने हैं। आज भी कई दशकों पुरानी चीजों को सहेज कर रखा है। स्पीति के विकास को संस्कृति को सहेजने की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों ने भी लोकगीतों का खूब आनंद लिया और जमकर थिरके। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें