राज्य सहकारी बैंक शाखा नारकंडा में नाबार्ड की सहायता से नगर पंचायत नारकंडा में एक दिवसीय शिविर म
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राज्य सहकारी बैंक शाखा नारकंडा ने नाबार्ड की सहायता से नगर पंचायत नारकंडा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें बैंक के अधिकारियों ने सरकार की बैंक के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से रूबरू करवाया।
शिविर में बैंक प्रबंधक लाल चंद कैंथला ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित कई अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने ऑनलाइन ठगी पर भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को एटीएम से होने वाली धोखाधड़ी से भी अवगत करवाया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और बैंक अधिकारियों की बताई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।